खनन क्षेत्र सुधारों और नवाचारों का रोडमैप करें तैयार- मुख्य सचिव

img

जयपुर, शनिवार, 21 मार्च 2026। राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान शनिवार को पंचवटी स्थित राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक पी. रमेश, एजीएम दीपक मेहता, वित्तीय सलाहकार भारती राज सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। मुख्य सचिव ने आरएसएमएमएल की विभिन्न गतिविधियों, प्रशासनिक प्रतिवेदन एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने संस्थान का इतिहास, वर्तमान गतिविधियां, उत्पादन क्षमता, विक्रय व्यवस्था तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही खान एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने खनन क्षेत्र में सुधारों (रिफॉर्म्स) की संभावनाओं पर मंथन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन सेक्टर में नई नीतिगत पहल और सुधारों की पहचान कर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाए, जिससे राजस्व अर्जन में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नई संभावनाओं की तलाश करते हुए नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने उदयपुर दौरे के दौरान बलीचा स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान परिसर का अवलोकन किया तथा अकादमिक सदस्यों और शैक्षणिक स्टाफ के साथ संवाद कर संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement