बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार श्रृंखला की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कार विनिर्माता इस साल दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने बयान में कहा, नई कीमतें एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। इससे पहले दिन में, वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो इंडिया ने अप्रैल से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। फरवरी, 2023 के बाद से रेनो इंडिया द्वारा घोषित यह पहली मूल्यवृद्धि है। मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और होंडा कार्स सहित विभिन्न कार विनिर्माताओं ने भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अगले महीने से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
