आंध्र प्रदेश में बस के ट्रक से टकराने से आठ लोग घायल
नंदीगाम (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 18 नवंबर 2025। एनटीआर जिले में एक निजी ट्रैवल्स बस के ट्रक से टकरा जाने से आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 23 यात्रियों को लेकर यह बस हैदराबाद से श्रीकाकुलम जा रही थी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे टक्कर हो गई। बस का पूरा बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’23 यात्रियों को लेकर श्रीकाकुलम जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई, जिसने असुरक्षित तरीके से ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है और बस का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इस बीच पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
