कांग्रेस नेता और सांसद बालू धानोरकर का निधन
मुंबई, मंगलवार, 30 मई 2023। महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। धानोरकर 48 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। प्रतिभा धानोरकर विधायक हैं, उन्होंने 2019 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर का निधन नागपुर में शनिवार शाम को हो गया था और वह रविवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
