दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के पास वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा पुल (‘ओवरपास’) एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह पुल वन्यजीवों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
यह पुल 11.5 किलोमीटर लंबा है और इसमें विशेष इंजीनियरिंग उपाय लागू किए गए हैं ताकि वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं हो और साथ ही यातायात में भी व्यवधान पैदा नहीं हो। इसके केंद्र में 3.5 किलोमीटर लंबी वन्यजीव ‘ओवरपुल’ प्रणाली है, जिसमें लगभग 500-500 मीटर के पांच खंड हैं, साथ ही वन्यजीवों की आवाजाही के लिए विशेष ‘अंडरपास’ भी बनाए गए हैं। लगभग 900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ‘लार्सन एंड टुब्रो’ कंपनी द्वारा निर्मित यह पुल रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य, मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य और कुनो राष्ट्रीय उद्यान के हिस्सों को जोड़ता है जिससे एक सतत पारिस्थितिकी गलियारा तैयार होता है।
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इन संरचनाओं को मिट्टी और स्थानीय वनस्पतियों से ढक दिया गया है ताकि प्राकृतिक वातावरण जैसा माहौल बने और वन्यजीव राजमार्ग पर सुरक्षित रूप से आ-जा सकें। यातायात के शोर और व्यवधान को कम करने के लिए ध्वनि अवरोधक और ऊंची दीवारें भी लगाई गई हैं। करीब 1,500 एलईडी लाइट लगाई गई हैं जो वाहन चालकों को ढके हुए हिस्सों से सुरक्षित रूप से गुजरने में मदद करेंगी और वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना सितंबर 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
