हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। राजधानी चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हुई, जिससे यहां तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर और पंजाब के मोहाली, पटियाला, फगवाड़ा, जालंधर, होशियारपुर तथा लुधियाना सहित अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई। बारिश से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
