तमिलनाडु चुनाव: टीवीके उम्मीदवारों की सूची जारी, विजय पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे
चेन्नई, रविवार, 29 मार्च 2026। टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को घोषणा की कि वह 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। विजय और उनकी पार्टी का यह पहला चुनावी प्रयास होगा। विजय का पूरा नाम ‘‘सी जोसेफ विजय’’ है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से वह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अन्य सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम बताए जिसमें उनकी कोर टीम के सभी प्रमुख सदस्यों को सूची में जगह मिली।
राज्य में विधानसभा की 234 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल को होंगे। पार्टी प्रमुख विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और अपनी आतंरिक टीम के सदस्यों – एन आनंद, आधव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और के. ए. सेंग्कोट्टैयान को टी. नगर, विल्लीवाक्कम, गोबिचेट्टीपलयम और तिरुप्परनकुंड्रम सहित अन्य सीट के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया है।
विजय ने एक बार फिर दोहराया कि चुनावी लड़ाई ‘‘टीवीके के जन गठबंधन और स्टालिन सर के गठबंधन’’ के बीच है और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज ‘‘जोड़ तोड़’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे।’’ युवाओं के लिए अपने एजेंडा को विजय ने ‘‘गारंटी’’ बताया। विजय ने इसके अलावा तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने, कक्षा 12 से पीएचडी तक 20 लाख रुपये तक बिना गिरवी के ऋण की गारंटी का वादा किया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
