राजस्थान में 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले
जयपुर, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 30 अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले किए, जिनमें कई जिला कलेक्टर भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया। इसके अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास व पंचायती राज) पद पर नियुक्त किया गया है। अपर्णा अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव (ग्रामीण विकास) से हटाकर प्रमुख शासन सचिव (राजस्व व उपनिवेशन) पद पर नियुक्त किया गया है। जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें संदीप वर्मा, आनंद कुमार, नवीन महाजन, वैभव गालरिया, टी रविकांत व जयपुर के संभागीय आयुक्त विकास सीताराम जी भाले भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत गंगानगर, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ व डूंगरपुर के जिला कलेक्टर बदले गए हैं।
Similar Post
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
-
तमिलनाडु चुनाव: टीवीके उम्मीदवारों की सूची जारी, विजय पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे
चेन्नई, रविवार, 29 मार्च 2026। टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को घ ...
