जिला कलक्टर ने किया इन्दिरा रसाइयों का निरीक्षण

- विशाल ने रसोई में भोजन भी किया
जयपुर, शुक्रवार, 25 मार्च 2022। जिला कलक्टर राजन विशाल ने शुक्रवार को यहां सवाई मानसिंह अस्पताल, जेकेलॉन अस्पताल और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इन्दिरा रसाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री विशाल ने इन्दिरा रसोई में भोजन भी लिया। जिला कलक्टर ने इन्दिरा रसाइयों में खाना बनाने की प्रक्रिया, वहां के स्टोर और सामग्री वितरण के संधारण रजिस्टर का भी अवलोकन किया। श्री विशाल ने भोजन बनाने वाले कर्मियों और रसोइयों में भोजन खाने वाले लोगों से भी बात की। जिला कलक्टर ने इस योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिये।


Similar Post
-
लक्षद्वीप प्रशासन ने समूचे द्वीप समूह पर छापे मारे
कवरत्ती, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023। लक्षद्वीप प्रशासन के स्वास् ...
-
अफगानिस्तान में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
हेरात, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत मे ...