पंजाब सरकार ने बीबीएमबी को अतिरिक्त पानी छोड़ने से रोका
नंगल, गुरुवार, 08 मई 2025। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को बताया कि भाखड़ा व्यास प्रबंधक बोर्ड (बीबीएमबी) को हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिलाने के लिए भाखड़ा के गेट्स खुलवाने से रोक दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने को कहा था। इसके बाद गुरुवार सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुए। वे हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिलाने के लिए भाखड़ा के गेट्स खुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं इस बात की भनक लगते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भाखड़ा डैम के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने डैम पर पहुंच कर धरना लगा दिया। उन्होंने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि, 'नंगल डैम पर तत्काल और ठोस कार्रवाई करते हुए - हमने पंजाब के पानी को राज्य की सहमति के बिना छोड़ने के बीबीएमबी के अवैध प्रयास को सफलतापूर्वक रोक दिया है। जब तक माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी नंगल नहीं पहुंच जाते, तब तक आगे कोई करवाई नहीं होने दी जाएगी। पंजाब का पानी बातचीत योग्य नहीं है।'
इससे पहले सीएम कार्यालय के अफसरों के मुताबिक सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री ने बैठक की थी। पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का आदेश दिया था। इसमें हरियाणा के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला हुआ था। अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि भाखड़ा नंगल बांध और लोहंड कंट्रोल रूम के संचालन में राज्य सरकारें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। पंजाब ने कहा था कि हरियाणा और राजस्थान अपनी तय हिस्सेदारी से अधिक पानी मांग रहे हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
