क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा

- आप ने पंजाब से इन 5 नामों पर जताया भरोसा
नई दिल्ली, सोमवार, 21 मार्च 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने इतिहास रचा है। इस जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी राज्यसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आप ने 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह और प्रोफेसर संदीप पाठक को भी राज्यसभा के लिए चुना है। बता दें कि 31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। बात दें कि अगर राघव चड्ढा अगर राज्यभा पहुंचते है तो वे देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे। इससे पहले 35 साल की मैरीकॉम सबसे युवा सांसद बनी थी।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार लगभग तय माने जा रहे हैं। जिनमें क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल और लुधियाना के व्यावसायी संजीव अरोड़ा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। एक और उम्मीदवार में डॉ संदीप पाठक का नाम सामने आ रहा है। संदीप पाठक ने पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 साल पंजाब में डेरा डालकर बूथ लेवल तक संगठन बनाया। वहीं अब अब अरविंद केजरीवाल उन्हें राज्यसभा भेज सकते हैं।


Similar Post
-
मिराज का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिला, सुखोई का आधा
मुरैना, रविवार, 29 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ...
-
एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया
श्रीनगर, रविवार, 29 जनवरी 2023। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए ...
-
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न ...