मणिपुर में स्थानीय लोगों से जबरन वसूली के आरोप में 11 उग्रवादी गिरफ्तार
इम्फाल, रविवार, 11 मई 2025। मणिपुर के कई इलाकों में स्थानीय लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को इम्फाल पश्चिम, काकचिंग, बिष्णुपुर और थौबल जिलों से यह गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों के पास से कई हथियार और गोलाबारूद जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी प्रोग्रेसिव) के चार उग्रवादी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 27 कारतूस बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
