त्रिपुरा की अदालत ने पांच बंगलादेशी नागरिकों को 12 दिन की जेल भेजा
अगरतला, रविवार, 11 मई 2025। त्रिपुरा के उनोकोटी जिले के कैलाशहर की एक स्थानीय अदालत ने पांच बंगादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात देपाछरा गांव से एक वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान, उन्होंने जिले के पेचारथल थाना क्षेत्र के मचमारा में रहने वाले दो अन्य लोगों के ठिकाने का खुलासा किया और पुलिस ने उन्हें भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के लिए आरोपियों को उन दो स्थानों पर ले गई, जहां बंगलादेशी नागरिक छिपे हुए थे और पता चला कि सभी पांच बंगलादेश मौलवीबाजार जिले के निवासी हैं और उनका भारतीय घरवालों से संबंध है। उन्हें शनिवार को उनाकोटी जिला न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उन्हें 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
