वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघव शर्मा उप राष्ट्रपति के निजी सचिव नियुक्त किसे गए
नई दिल्ली, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राघव शर्मा को उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। शर्मा हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, शर्मा को पांच साल की अवधि के लिए या उपराष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने तक, इनमें से जो भी पहले हो इस पद पर नियुक्त किया गया है। एक अलग आदेश में, मंत्रालय ने बताया कि उन्नी राज पी.एस. को उपराष्ट्रपति के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्नी राज भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति चार साल की अवधि या उपराष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने तक इनमें से जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
Similar Post
-
परिसीमन विधेयक में द्रमुक की मुख्य मांगें शामिल, इसलिए पार्टी इसका समर्थन करेगी: स्टालिन
चेन्नई, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प् ...
-
उत्तराखंड में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी, भ्रष्टाचार चरम पर: कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह
देहरादून, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अ ...
-
शिवकुमार महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केरलम और तेलंगाना के समकक्षों से चर्चा करेंगे
बेंगलुरु, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
