नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया

img

जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को जम्मू शहर के अपने पहले दौरे के दौरान तवी नदी पर बन रही बहुप्रतीक्षित कृत्रिम झील और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने काम में तेजी लाने और झील को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद बुधवार को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था।  उन्होंने अतल डुल्लू का स्थान लिया, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे। यादव के कार्यभार संभालने तक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यादव ने अपने पहले क्षेत्रीय दौरे की शुरुआत रघुनाथ बाजार से की, जहां उन्होंने पुराने शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण और उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। मंडलायुक्त विकास कुंडल के साथ पहुंचे मुख्य सचिव को अधिकारियों ने शहर के नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार तथा विरासत और व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त मिंगा शेरपा और जम्मू नगर निगम की आयुक्त आयुषी सूदन भी मौजूद थीं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement