आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत

img

गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक कंटेनर ट्रक की मालवाहक वाहन से टक्कर हो गयी, जिससे इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात की है जब लौह मिट्टी (लोहा युक्त मिट्टी) ले जा रहा कंटेनर ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर चला गया और सामने से आ रहे मालवाहक वाहन से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई थी। उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहन का चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement