लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 अतिरिक्त जलाशयों के निर्माण को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अगले साल जनवरी तक कुल 163 तालाबों को शुरू करने की योजना है। अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र लद्दाख में सर्दी शुरू होने के साथ ही प्रशासन इस कठिन मौसम को जल संरक्षण के प्रयासों में तेजी लाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता मजबूत करना, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और ग्रामीण आजीविका की रक्षा करना है। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अमृत सरोवर परियोजना के काम में तेजी लाई है, जिसके तहत उपराज्यपाल ने लद्दाख में 97 नए जलाशयों के निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया, “इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य कड़ाके की सर्दी के दौरान मिशन मोड में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटना, कृषि के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देना है।” अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को मिशन मोड में 31 जनवरी, 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
