वायुसेना ने लोक कल्याण मार्ग पर 39.5 एकड़ वाला खेलकूद परिसर केंद्र सरकार को लौटाया

img

नई , शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। भारतीय वायु सेना ने खेलकूद परिसर, स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाओं वाला 39.5 एकड़ भूखंड केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एचएयू) को सौंप दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) ने लोक कल्याण मार्ग पर स्थित इस भूखंड को वापस करने का नोटिस जारी किया था। उसके कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा संपदा कार्यालय और एलएंडडीओ का एक संयुक्त दल जमीन के सीमांकन के लिए सर्वे करेगा। इस भूखंड को वापस लेने के मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह खेलकूद परिसर ‘दिल्ली रेस क्लब’ और ‘जयपुर पोलो ग्राउंड’ के पास है, जहां आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एलएंडडीओ ने जमीन वापस लेने के लिए कदम उठाए हैं। पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने आस-पास के क्षेत्र में अहम भूखंडों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

आस-पास की झुग्गियों में रहने वाले लोगों और कामगारों ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में ‘जयपुर पोलो ग्राउंड’ एवं ‘दिल्ली रेस क्लब’ के आस-पास की झुग्गी बस्तियों में भी तोड़फोड़ की गई है तथा वहां तोड़े गये घरों का मलबा अब भी पड़ा हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में सरकार ने एलएंडडीओ के जरिए लोक कल्याण मार्ग के पास की अहम भूखंडों की समीक्षा शुरू की है। इसका मकसद उन जमीनों को वापस लेना है, जिनका इस्तेमाल रक्षा विभाग के गोल्फ़ और खेल सुविधाओं के लिए किया जा रहा था।आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहले संबंधित संस्थाओं से वह जमीन सौंपने को कहा था, जिस पर ‘एयर फोर्स गोल्फ़ कोर्स’ स्थित है।

अगस्त में, विभाग ने दिल्ली रेस क्लब को लोक कल्याण मार्ग पर स्थित उसके 53 एकड़ के परिसर से हटा दिया। विभाग ने इसका कारण यह बताया कि इस जमीन की जरूरत किसी सार्वजनिक उद्देश्य के लिए है, हालांकि उस उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उसने व्यापक जनहित, शासन-व्यवस्था और रक्षा अवसंरचना परियोजनाओं का हवाला देते हुए, इंडिया पोलो एसोसिएशन से जयपुर पोलो ग्राउंड भी वापस ले लिया। विभाग ने रक्षा बुनियादी ढांचे की आवश्यकता का हवाला देते हुए, दिल्ली जिमखाना क्लब से 27 एकड़ का परिसर वापस लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला अदालत में लंबित है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement