दिल्ली पुलिस ने 2026 में ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान घायल हुए अपने 250 से अधिक कर्मियों के लिए 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश में कहा गया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने गंभीर रूप से घायल होने वालों के लिए 25,000 रुपये तथा अन्य घायल कर्मियों के लिए 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। अपर पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) राजीव रंजन ने कहा, ‘‘यह सहायता दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी कोष से प्रदान की जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह वित्तीय सहायता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घायल हुए हमारे कर्मियों के समर्पण और बलिदान का सम्मान है। उनका हित दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है।’’ आदेश के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशेष मामलों में अधिक वित्तीय सहायता संबंधी प्रस्ताव भी आगे भेज सकते हैं। वर्ष 2026 में विरोध प्रदर्शनों और अन्य सुरक्षा संबंधी कर्तव्यों के दौरान कानून-व्यवस्था की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते समय 250 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान, विशेष रूप से हिंसा व प्रदर्शनों से निपटने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान घायल हुए कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए 2023 में ‘आहत वीर सम्मान पत्र’ की शुरुआत की थी।
Similar Post
-
वायुसेना ने लोक कल्याण मार्ग पर 39.5 एकड़ वाला खेलकूद परिसर केंद्र सरकार को लौटाया
नई , शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। भारतीय वायु सेना ने खेलकूद परिस ...
-
गुजरात: चीनी मिल में पानी की दो ऊंची टंकियां ढहने से दो लोगों की मौत
तापी, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। गुजरात के तापी जिले में चीनी की ए ...
-
दिल्ली पुलिस ने 2026 में ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कान ...
