गुजरात: चीनी मिल में पानी की दो ऊंची टंकियां ढहने से दो लोगों की मौत
तापी, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। गुजरात के तापी जिले में चीनी की एक मिल में 50-50 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की दो ऊंची टंकियां ढहने से मलबे की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्यारा संभाग के पुलिस उपाधीक्षक पीजी नरवाड़े ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम वालोड तालुका के डडारिया इलाके में कॉपर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी में हुई।उन्होंने बताया कि ठंडे और गर्म पानी की एक-एक टंकी अचानक ढह गई, जिससे अरुण पटेल (55) और धर्मेश पटेल (35) मलबे में दब गए। अधिकारी के अनुसार, दोनों तापी जिले के निवासी थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया गया और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टंकियों की संरचनात्मक मजबूती का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
वायुसेना ने लोक कल्याण मार्ग पर 39.5 एकड़ वाला खेलकूद परिसर केंद्र सरकार को लौटाया
नई , शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। भारतीय वायु सेना ने खेलकूद परिस ...
-
गुजरात: चीनी मिल में पानी की दो ऊंची टंकियां ढहने से दो लोगों की मौत
तापी, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। गुजरात के तापी जिले में चीनी की ए ...
-
दिल्ली पुलिस ने 2026 में ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कान ...
