मुख्यमंत्री सतीशन ने लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में नित्या रमन की जीत की सराहना की
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में जीत हासिल करने पर केरलम में जन्मीं नित्या रमन को बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि राज्य के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रमन लॉस एंजिलिस की 44वीं मेयर बनेंगी और इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “केरलम की बेटी ने लॉस एंजिलिस सिटी हॉल में अपना परचम लहराया है।” उन्होंने कहा, “केरलम में जन्मीं रमन ने अपने घर से दूर शहरी नियोजन और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और अब इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनकी यह यात्रा दुनिया भर के मलयाली समुदाय के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।”
उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं कामना करता हूं कि वह शहर और वहां के लोगों की विशिष्ट सेवा करें। केरलम की ओर से उन्हें स्नेह और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।” लॉस एंजिलिस नगर परिषद के जिला चार का प्रतिनिधित्व करने वाली 45 वर्षीय रमन ने तीन नवंबर को हुए चुनाव में मौजूदा मेयर 73 वर्षीय करेन बास को हराया। बास ने बृहस्पतिवार को हार स्वीकार कर ली। उनकी जीत के साथ ही अमेरिका के दो सबसे बड़े शहरों- न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस में दक्षिण एशियाई मूल के मेयर होंगे। जनवरी 2026 में पदभार संभालने वाले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी लोकतांत्रिक समाजवादी हैं।
Similar Post
-
वायुसेना ने लोक कल्याण मार्ग पर 39.5 एकड़ वाला खेलकूद परिसर केंद्र सरकार को लौटाया
नई , शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। भारतीय वायु सेना ने खेलकूद परिस ...
-
गुजरात: चीनी मिल में पानी की दो ऊंची टंकियां ढहने से दो लोगों की मौत
तापी, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। गुजरात के तापी जिले में चीनी की ए ...
-
दिल्ली पुलिस ने 2026 में ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कान ...
