राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी

img

जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में फिल्म 'धूड़' 24 अक्टूबर को देश के 80 शहरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म राजस्थान के ग्रामीण जीवन, पारिवारिक संघर्ष, विरासत और लालच के बीच उलझते रिश्तों की ऐसी कहानी सामने लाएगी, जो दर्शकों को ग्रामीण समाज की कड़वी हकीकत से रूबरू कराएगी। जोधपुर के ब्लू सिटी मॉल स्थित सर्किट हाउस के पास आयोजित प्रेस वार्ता में निर्देशक आनन्द सिंह चौहान ने बताया कि 'धूड़' को राजस्थान के 55 और राज्य से बाहर के 25 शहरों में राजस्थानी भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा।

दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रहने पर फिल्म को आगे हिंदी भाषा में भी रिलीज करने की योजना है। करीब एक घंटा 40 मिनट की इस फिल्म में यशपाल शर्मा, अलका अमीन और भवानी सिंह चौहान जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है। फिल्म की कहानी ग्रामीण राजस्थान के एक राजपूत परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वंश, जमीन और विरासत को बचाने की जंग रिश्तों पर भारी पड़ती है। मुख्य अभिनेता विवेक पारिक ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की भूमिका निभाई है। निर्माता अभिषेक चौपड़ा के अनुसार, 'धूड़' ग्रामीण संस्कृति में मौजूद लालच, विरासत की होड़ और पारिवारिक टकराव को प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत करती है। फिल्म की देशभर में रिलीज को राजस्थानी सिनेमा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement