राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान

img

जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगहों पर मंगलवार से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 अक्टूबर तक राज्य के कुछ भागों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। विभाग का कहना है कि राज्य में आगामी दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य के कोटपूतली बहरोड़ जिले में हल्की वर्षा हुई। राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक 11 मिलीमीटर बारिश विराट नगर में हुई।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement