अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए आने वाले जायरीनों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय लोगों तथा होटल संचालकों से मिली जानकारी के आधार पर जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों पर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आने वाले जायरीनों को निशाना बनाने और उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आमिर (20), मोहम्मद गयासुद्दीन (20), फरदीन खान (21), शेख फरहान आलम (23) और मोहम्मद शाहिद (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दरगाह थाने में मामला दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे पहले भी चोरी, लूट, संगठित अपराध सहित कई मामलों में शामिल रहे हैं।
Similar Post
-
अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। अजमेर शरीफ दरगाह में दर्शन के लिए ...
-
जयपुर में 80 से अधिक मकानों और दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश क ...
-
जयपुर स्थापना दिवस पर शहर में उत्सव का माहौल, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, गंगापोल दरवाजे पर हुआ गणेश पूजन
जयपुर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर बुध ...
