राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन के पास मंगलवार पूर्वाह्न लोकल ट्रेन का एक पहिया पटरी से उतर गया। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के ईदगाह और राजस्थान के बांदीकुई के बीच चलने वाली यह मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन बांदीकुई की ओर जा रही थी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवम शर्मा ने कहा, ‘‘ट्रेन संख्या 64621 पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर नदबई से रवाना हुई थी। खेरली स्टेशन से ठीक पहले आगे से दूसरी बोगी का एक पहिया पटरी से उतर गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगरा के मंडल रेल प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। रेल यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।’’
Similar Post
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
