जुबिन मौत मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा जमानत पर रिहा
हाफलोंग, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। सिंगापुर में गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से जुड़े मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा महंत को मंगलवार को असम के दिमा हसाओ जिले की जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। हाफलोंग उप-कारागार से बाहर आने पर अमृतप्रभा के परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को अमृतप्रभा को 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों को पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी थी। अमृतप्रभा को जुबिन की मौत के मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक अन्य आरोपी शेखर ज्योति गोस्वामी के साथ हाफलोंग उप-कारागार में रखा गया था। मामले के बाकी आरोपी तमुलपुर जेल में बंद हैं।
जुबिन की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के चौथे संस्करण में शामिल होने के लिए सिंगापुर में थे। अमृतप्रभा और शेखर ज्योति के अलावा एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानू महंत, गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, उनके रिश्ते के भाई और अब निलंबित हो चुके असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) नदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य भी इस मामले में आरोपी हैं।
Similar Post
-
जुबिन मौत मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा जमानत पर रिहा
हाफलोंग, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। सिंगापुर में गायक जुबिन गर्ग ...
-
राजनाथ ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री के साथ बैठक की, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई वार्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क ...
-
भूपेन्द्र यादव, रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भ ...
