बिलबोर्ड मामला: लगातार दूसरे दिन अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची कोलकाता पुलिस
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। कोलकाता पुलिस नगर निगम की ओर से मिली एक शिकायत के संबंध में पूछताछ को लेकर थाने में पेश होने का नोटिस देने के लिए सोमवार को लगातार दूसरे दिन टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची। शेक्सपियर सरानी थाने की एक टीम ने नोटिस देने के लिए बनर्जी के आवास 121 कालीघाट रोड के बाहर करीब एक घंटे तक प्रतीक्षा की। पुलिस सूत्रों के अनुसार नोटिस लेने के लिए कोई उपलब्ध नहीं था। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को भी इसी थाने की टीम नोटिस देने के लिए बनर्जी के आवास पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि बनर्जी के भाई आकाश बनर्जी ने वह नोटिस लिया था जिसमें अभिषेक को कैमक स्ट्रीट पार्टी कार्यालय बिलबोर्ड मामले में एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारी के अनुसार बनर्जी को सोमवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे थाने में पेश होने के लिए कहा गया था।
इस सप्ताह तीसरी बार पुलिस नोटिस देने के लिए बनर्जी के आवास पहुंची है। मामला 27 अगस्त को मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय की इमारत से बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए हंगामे से संबंधित है। इस घटना के सिलसिले में शेक्सपियर सरनी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बनर्जी से इनमें से एक मामले में थाने में पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। यह पूछताछ कई घंटे तक की गई थी। पुलिस अब उसी मामले में उनसे फिर से पूछताछ करना चाहती है। अग्निशमन विभाग ने इस मामले के संबंध में अलग से एक नोटिस जारी किया था।
Similar Post
-
बिलबोर्ड मामला: लगातार दूसरे दिन अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची कोलकाता पुलिस
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। कोलकाता पुलिस नगर निगम की ओर स ...
-
शुभेंदु ने बंगाल सरकार की नौकरियों में पारदर्शी भर्ती का भरोसा दिलाया
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
मिजोरम: सिंधिया ने 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आइजोल, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र वि ...
