बाढ़ से प्रभावित नेपाल को सहायता भेज रहा भारत
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। भारत पड़ोसी देश नेपाल के उत्तरी जिलों में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद भारतीय वायु सेना के विमानों से राहत सामग्री भेज रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) पहल के तहत नेपाल को दवाइयों और राशन समेत आपातकालीन सहायता की खेप भेजी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचावकर्मियों को भी नेपाल भेजने की योजना बना रही है।
तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ से नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की ओर से सुबह करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) भोटे कोशी नदी में बाढ़ आई। उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ।
Similar Post
-
परिसीमन विधेयक में द्रमुक की मुख्य मांगें शामिल, इसलिए पार्टी इसका समर्थन करेगी: स्टालिन
चेन्नई, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प् ...
-
उत्तराखंड में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी, भ्रष्टाचार चरम पर: कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह
देहरादून, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अ ...
-
शिवकुमार महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केरलम और तेलंगाना के समकक्षों से चर्चा करेंगे
बेंगलुरु, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
