दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार

img

नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के जेजे कॉलोनी, ओल्ड पंखा रोड स्थित मदर डेयरी के सामने नयी अटल कैंटीन जनता को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी व्यक्ति को पौष्टिक भोजन से वंचित होने से बचाना है। मात्र पाँच में उपलब्ध भोजन में संतुलित आहार के साथ स्वच्छता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प तथा दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप है। अटल कैंटीन केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि दिनभर मेहनत-मजदूरी करने वाले उन लोगों के लिए भी बड़ी राहत है, जिन्हें घर पर भोजन बनाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों को कम कीमत पर तैयार और पौष्टिक भोजन मिलने से काफी सुविधा होगी।

श्री सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार गरीब वर्ग, जे.जे. कॉलोनियों, झुग्गी-बस्तियों और अन्य गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अटल कैंटीन योजना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement