जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधपुर के होटल रेडिसन में आयोजित भव्य 'फॉरेन एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार' सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें जॉर्जिया की प्रतिष्ठित 'डेविड विल्डियानी मेडिकल यूनिवर्सिटी' (DTMU) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न प्रश्नों के विस्तृत व संतोषजनक उत्तर दिए। सेमिनार में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. डेविड ट्विल्डियानी, शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. इउरी मिग्रियाउली और अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशक डॉ. जॉर्ज स्वानिजे उपस्थित रहे। पतअधिकारियों ने यूनिवर्सिटी की आधुनिक शिक्षा प्रणाली, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च आधारित शिक्षण, क्लिनिकल ट्रेनिंग, हॉस्टल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करियर अवसरों की संपूर्ण जानकारी साझा की।
डॉ. डेविड ट्विल्डियानी ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश में एमबीबीएस का चयन केवल कम फीस के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और क्लिनिकल एक्सपोज़र देखकर करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि DTMU भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के सभी नियमों व दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करती है और यहाँ की डिग्री भारत सहित दुनिया भर में मान्य है।
डॉ. विल्डियानी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भारत की FMGE, अमेरिका की USMLE और ऑस्ट्रेलिया की AMC जैसी कठिन लाइसेंसिंग परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पैसिफिक मैनेजमेंट के निदेशक श्री प्रशांत शर्मा एवं उनकी टीम ने सेमिनार के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।
पैसिफिक मैनेजमेंट और यूनिवर्सिटी प्रतिनिधिमंडल ने अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में मेडिकल के क्षेत्र में विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सही और प्रामाणिक निर्णय लेने की राह आसान कर दी है।ooo
Similar Post
-
जोधपुर में 'पैसिफिक मैनेजमेंट' का भव्य सेमिनार संपन्न
जोधपुर, सोमवार, 27 जुलाई 2026। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधप ...
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
