राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा की कथित चोरी को शनिवार को 'महापाप' करार दिया और इस मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट को तुरंत भंग करने की मांग की। उन्होंने इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए और शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच की मांग की। कुमार ने यहां प्रेसवार्ता में कहा, ''चोरी हुई है। मंदिर में एक बड़ा पाप हुआ है। चोरी के लिए ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ा जाना चाहिए। इसमें कोई 'अगर-मगर' नहीं चलेगा।'' उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी की अगुवाई एक ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिस पर धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। उन्होंने सवाल किया,''क्या चोरी रोकने के लिए किसी चोर पर भरोसा किया जा सकता है और क्या बिल्ली से दूध की रखवाली करने के लिए कहा जा सकता है।''
उन्होंने कहा, ''भाजपा और आरएसएस राजनीतिक उद्देश्य के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उसी तरीके को अपनाकर जवाब नहीं देगी। हम लोगों को धार्मिक मुद्दों पर नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट करेंगे।'' कुमार ने सत्ताधारी दल पर राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक संस्थानों पर नियंत्रण करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा, ''मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट को तुरंत भंग कर दिया जाना चाहिए। मंदिर का निर्माण शीर्ष अदालत के फैसले के बाद हुआ था और इसकी जांच भी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए। जांच सिर्फ़ छोटे-मोटे कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। अयोध्या से लेकर दिल्ली तक, इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।''
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
