हरियाणा के करनाल में कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, शनिवार, 04 जुलाई 2026। हरियाणा के करनाल में शनिवार को एक कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि नगला चौक के पास स्थित कारखाने के गोदाम में आग लगने के समय कोई मौजूद नहीं था। पुलिस के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
