ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी
भुवनेश्वर, शनिवार, 04 जुलाई 2026। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत हो गया है। अधिकारियों के अनुसार यह चेतावनी कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए जारी की गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, "उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज, चार जुलाई 2026 को साढ़े आठ बजे से उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है।'' भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार आठ और जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है उनमें कालाहांडी, गजपति, गंजम, नयागढ़, कटक, ढेंकनाल और क्योंझर शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 17 जिलों के लिए बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
