केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 मई 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के उपरांत प्रधानमंत्री के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।'' सतीशन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ केरलम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केरलम की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य-नाट्य शैली कथकली के प्रतीक के रूप में एक कथकली नृत्यांगना की प्रतिमा भेंट की।
Similar Post
-
बिलबोर्ड मामला: लगातार दूसरे दिन अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची कोलकाता पुलिस
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। कोलकाता पुलिस नगर निगम की ओर स ...
-
शुभेंदु ने बंगाल सरकार की नौकरियों में पारदर्शी भर्ती का भरोसा दिलाया
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
मिजोरम: सिंधिया ने 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आइजोल, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र वि ...
