जम्मू कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
जम्मू, शनिवार, 23 मई 2026। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर चलाए गए व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की गतिविधियों का संदेह था। व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर कहा, ''आज पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर खुफिया जानकारी पर आधारित एक संयुक्त अभियान के दौरान राजौरी के गंभीर मुगलन इलाके में आतंकवादियों के साथ आमना सामना हुआ।'' उसने कहा कि सैनिकों ने त्वरित कार्रवाई के साथ जवाब दिया। इसमें कहा गया है, ''मुठभेड़ शुरू हो गई है और घेराबंदी कर ली गई है। 'ऑपरेशन शेरुवाली' जारी है।'' अधिकारियों के अनुसार, दोरिमाल-गंभीर मोगला क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
