तेल कीमतों में बढ़ोतरी जनविरोधी कदम : तेजस्वी यादव
पटना, शनिवार, 23 मई 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनविरोधी और पूंजीपरस्त सरकार करार दिया है। श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं।उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग पांच रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
यादव ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें वर्ष 2014 की तुलना में कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम दोगुने हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने कहा कि ईंधन कीमतों में लगातार वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी, निजी क्षेत्र में रोजगार प्रभावित होंगे तथा छोटे उद्योग-धंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में बेरोजगारी और गरीबी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।उन्होंने केंद्र सरकार पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का ध्यान केवल 'हेडलाइन मैनेजमेंट' और अन्य विवादित मुद्दों पर केंद्रित है।
Similar Post
-
बिलबोर्ड मामला: लगातार दूसरे दिन अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची कोलकाता पुलिस
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। कोलकाता पुलिस नगर निगम की ओर स ...
-
शुभेंदु ने बंगाल सरकार की नौकरियों में पारदर्शी भर्ती का भरोसा दिलाया
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
मिजोरम: सिंधिया ने 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आइजोल, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र वि ...
