भीषण गर्मी में बिजली संकट पर मायावती ने की सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग
लखनऊ, शुक्रवार, 22 मई 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की स्थिति को लेकर चिंता जताई है और सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में गर्मी इस मौसम में बिजली की कमी और कटौती की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी और अन्य मेहनतकश लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता इस समस्या को लेकर विभिन्न तरीकों से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है और इसकी चर्चा मीडिया में भी लगातार हो रही है। बसपा प्रमुख ने सरकार से अपील की कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही भविष्य में स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए पावर प्लांट स्थापित करने सहित अन्य प्रभावी उपाय किए जाएं, जो व्यापक जनहित में आवश्यक हैं।
Similar Post
-
परिसीमन विधेयक में द्रमुक की मुख्य मांगें शामिल, इसलिए पार्टी इसका समर्थन करेगी: स्टालिन
चेन्नई, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प् ...
-
उत्तराखंड में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी, भ्रष्टाचार चरम पर: कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह
देहरादून, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अ ...
-
शिवकुमार महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केरलम और तेलंगाना के समकक्षों से चर्चा करेंगे
बेंगलुरु, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
