नौसेना प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त होने से पहले एडमिरल त्रिपाठी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 मई 2026। निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एडमिरल त्रिपाठी 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।" वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।
Similar Post
-
बिलबोर्ड मामला: लगातार दूसरे दिन अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची कोलकाता पुलिस
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। कोलकाता पुलिस नगर निगम की ओर स ...
-
शुभेंदु ने बंगाल सरकार की नौकरियों में पारदर्शी भर्ती का भरोसा दिलाया
कोलकाता, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
मिजोरम: सिंधिया ने 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
आइजोल, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र वि ...
