पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल है। केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
आप प्रमुख विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में आप प्रमुख ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रति लोग काफी सकारात्मक सोच रखते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ''लोग हमारे काम की चर्चा कर रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि बिजली मुफ्त कर दी गई है, लोग कह रहे हैं कि नहर का पानी खेतों तक पहुंच गया है। अब किसानों को दिन के समय बिजली मिल रही है।''
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
