जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध रूप से ड्रोन द्वारा गिराई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक सप्ताह तक चलाए गए निगरानी अभियान के बाद बिश्ना क्षेत्र में पुलिस टीम ने यह खेप बरामद की। उन्होंने बताया कि बिश्ना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत में जुताई करते समय एक संदिग्ध वस्तु देखी।
अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और पैकेट को बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध क्षेत्रों में दिन-रात निगरानी रखी और संदिग्ध वस्तु को उसके प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने बताया, "अभियान के दौरान हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 1.5 से दो किलोग्राम है।" उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्री की जांच और इससे जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी अभियान में शामिल पाकिस्तानी नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच शुरू की गई है।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
