मेघालय में 13 देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
गुवाहाटी, बुधवार, 20 मई 2026। मेघालय में बुधवार को 13 देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया, जिसमें आतंकवाद रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उमरोई सैन्य स्टेशन में 12 मित्र देशों - भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमा, नेपाल, फिलीपीन, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम की भागीदारी के साथ बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा, ''दो सप्ताह तक जारी रहने वाले इस अभ्यास में अर्ध-पर्वतीय और जंगली क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त योजना अभ्यास, सामरिक स्तर के अभ्यास और समन्वित अभियान शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य सैनिकों की अनुकूलन क्षमता, धैर्य और सामरिक दक्षता में सुधार करना है।''
रावत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते समय शारीरिक अनुकूलता, अनुशासन और समन्वय पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ''इस अभ्यास के तहत, भारतीय प्रौद्योगिकी और रक्षा कंपनियां आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत स्वदेशी उपकरणों तथा नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी, जो ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा और रक्षा उत्पादन, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता में भारत की बढ़ती क्षमताओं को उजागर करेगा।'' भारतीय सेना के मेजर जनरल एवं इन्फैंट्री के अतिरिक्त महानिदेशक सुनील श्योराण ने सभी टुकड़ियों का स्वागत किया और समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
