एसआईआर के बाद मतुआ, अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए: ममता बनर्जी
कोलकाता, मंगलवार, 07 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूचियों से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। नदिया जिले के चकदाहा में एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी रहेगी जिनके नाम एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मतदाता सूचियों से हटा दिए गए थे।
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल में लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं। बनर्जी ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय में उनके दखल के बाद, निर्णय के लिए विचाराधीन लगभग 60 लाख मामलों में से लगभग 32 लाख नाम सूचियों में बहाल कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''खास समुदायों.....मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर मतदाता सूचियों से नाम हटाए जा रहे थे।'' पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना 4 मई को होगी।
Similar Post
-
परिसीमन विधेयक में द्रमुक की मुख्य मांगें शामिल, इसलिए पार्टी इसका समर्थन करेगी: स्टालिन
चेन्नई, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प् ...
-
उत्तराखंड में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी, भ्रष्टाचार चरम पर: कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह
देहरादून, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अ ...
-
शिवकुमार महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केरलम और तेलंगाना के समकक्षों से चर्चा करेंगे
बेंगलुरु, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
