छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में आग लगने से सात मजदूर घायल
दुर्ग, मंगलवार, 07 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की एक इकाई में आग लगने से सात मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयंत्र के एक अधिकारी ने बताया कि भिलाई शहर में स्थित बीएसपी की स्टीम टर्बो जेनरेटर - चार टर्बाइन यूनिट में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। अचानक आग लगने से टर्बाइन हॉल में चारों ओर भारी धुआं फैल गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही संयंत्र के दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम सात मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को जलने से चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए भिलाई शहर के सेक्टर-नौ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, छह मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है, जबकि एक अन्य घायल मजदूर को अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आंकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
