रामजस कॉलेज में बम रखे होने की सूचना, एजेंसियों का तलाश अभियान
नई दिल्ली, सोमवार, 06 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में सोमवार को एक ईमेल के जरिए, बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। ईमेल प्राप्त होने पर, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्तों और अन्य टीमों ने परिसर की गहन तलाशी ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
