पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों का स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि जांच से पता चला है कि वे यूरोप स्थित आका और जेल में बंद गुर्गे के सीधे संपर्क में थे, सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करते थे और माझा व दोआबा क्षेत्रों में खेप पहुंचा रहे थे। उन्होंने बताया कि अमृतसर के सुल्तानविंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
