जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाश अभियान शुरू
जम्मू, रविवार, 05 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दरुई क्षेत्र के बेध खड्ड के एक निवासी ने सूचना दी कि उसने सूख चुके नाले के किनारे तीन अज्ञात व्यक्तियों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैग था। अधिकारियों के अनुसार, उनके पास कोई हथियार तो नहीं दिख रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें संदिग्ध आतंकवादी मानते हुए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अभियान जारी है, लेकिन अब तक संदिग्धों से आमना-सामना नहीं हुआ है।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
