मतदाता सूची से 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं: प्रकाश आंबेडकर
मुंबई, शनिवार, 04 अप्रैल 2026। वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने से राज्य में आगामी चुनावों के नतीजों पर सीधा असर पड़ सकता है। आंबेडकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''यदि राहुल गांधी किसी ऐसे वार्ड के प्रभावित परिवार को मीडिया के सामने लाते, जहां एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाए गए हों, तो सरकार के कथित झूठ का पर्दाफाश हो सकता था।''
उन्होंने कहा कि इससे यह साबित हो जाता कि निर्वाचन आयोग धोखाधड़ी कर रहा है। आंबेडकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में निर्वाचन आयोग के कामकाज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ''मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर मतदाता मतदान करने से वंचित हो सकते हैं।'' विपक्षी दलों ने बार-बार आरोप लगाया है कि एसआईआर का दुरुपयोग कुछ विशेष विचारधाराओं या समुदायों से संबंधित मतदाताओं को चुनिंदा रूप से बाहर करने के लिए किया जा रहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
