मुख्यमंत्री शर्मा ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

img

जयपुर, बुधवार, 25 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।  मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मुलाकात में प्रधानमंत्री श्री मोदी से विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से आमजन लाभांवित हो रहे हैं। वहीं, राजस्थान विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छू रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement