विपक्ष ने ‘एलपीजी संकट’ को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, बुधवार, 25 मार्च 2026। विपक्षी दलों के सांसदों ने देश में एलपीजी के ‘संकट’ को लेकर बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव और कई अन्य दलों के सांसद इसमें शामिल हुए। सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘‘एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस’ (खाली सिलेंडर, खोखले वादे) लिखा हुआ था। विपक्षी दलों ने ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे भी लगाए। विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट और देश में ईंधन की कथित किल्लत को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Similar Post
-
मुझे पाकिस्तान से जोड़ना हिमंत के दिमाग की कोरी कल्पना है : गौरव गोगोई
जोरहाट, बुधवार, 25 मार्च 2026। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष ग ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर, बुधवार, 25 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ...
-
विपक्ष ने ‘एलपीजी संकट’ को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, बुधवार, 25 मार्च 2026। विपक्षी दलों के सांसदों ने देश ...
