हैदराबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। हैदराबाद के अमीरपेट में शुक्रवार को कई आईटी कोचिंग सेंटर और दुकानों वाली एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण परिसर से धुआं निकल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पुलिस और अधिकारियों ने इमारत में मौजूद छात्रों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अमीरपेट एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां सॉफ्टवेयर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कोचिंग केंद्र बड़ी संख्या में हैं।
Similar Post
-
ऋतब्रत गुट में शामिल हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष
कूच बिहार, रविवार, 12 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
-
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले की निंदा की
नई दिल्ली, रविवार, 12 जुलाई 2026। भारत ने 11 भारतीय नागरिकों को ले ...
-
झारखंड: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो सहयोगी गिरफ्तार
चतरा, रविवार, 12 जुलाई 2026। झारखंड के चतरा जिले में फरार गैंगस् ...
